महासमुंद : रोड़ किनारे कार खड़ी कर बात कर रहे परिवार को ट्रक ने मारी ठोकर, एक की मौत
महासमुंद के शहीद स्मारक खरोरा के पास रोड़ किनारे कार खड़ी कर बात कर रहे परिवार को ट्रक ने ठोकर मार दी. हादसे में एक युवती की मौत हो गयी.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 23 अगस्त को मोक्षा जैन का जन्मदिन था. मोक्षा जैन का मंगेतर जन्मदिन मनाने के लिए महासमुंद आया हुआ था. जन्मदिन मनाने के बाद अक्षय जैन रायपुर जा रहा था. उसे रात्रि करीब 12:15 बजे परिवार के लोग महासमुंद से बाहर तक छोड़ने के लिए 02 कार में गये. एक कार में मुत्त समकित जैन, कु मृगा जैन, मंजू जैन थी, दूसरी कार में अक्षय जैन व मोक्षा जैन थी. शहीद स्मारक खरोरा के पास दोनों कार को रोड किनारे खड़ी करके बिदाई के लिए सभी कार से नीचे उतर कर बातचीत कर रहे थे.
उसी समय लगभग रात्रि 12:50 बजे महासमुद से घोड़ारी रायपुर की तरफ जा रही ट्रक क्र. ए.पी. 39 एक्स 9349 का चालक वाहन को तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाकर कार को ठोकर मारते हुए समकीत जैन, कु. मृगा जैन, मंजू जैन व मोक्षा जैन को ठोकर मार दिया, जिससे सभी को चोंट लगी. घायलों को ईलाज कराने के लिए सरकारी अस्पताल महासमुंद में भर्ती किया गया, जहां पर ईलाज के दौरान कु मृगा जैन की मौत हो गई और गंभीर चोंट लगने पर ईलाज के लिए मंजू जैन को रायपुर रिफर किया गया है. समकित जैन व मोक्षा जैन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दिया गया.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ 279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया है.