सरायपाली : 20 लीटर महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार
सरायपाली पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है. 26 अगस्त को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम बाराडोली तालाब के पास में एक व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री हेतु रखकर ग्राहको का इंतजार कर रहा है. सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये अनुसार ग्राम बाराडोली तालाब के पास पहुंचकर घेराबंदी कर पिताम्बर चौहान पिता मोतीलाल उम्र 25 साल निवासी को पकड़ा.
आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक थैला के अंदर सफेद झिल्ली में भरा 20 लीटर महुआ शराब कीमती 4000 रूपये व एक रियलमी कंपनी का मोबाईल कीमती 3000 रूपये कुल कीमती 7000 रूपये को मुताबिक जप्ती पत्रक के गवाहो के समक्ष जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें