BREAKING : छात्रावास की दीवार फांदकर फरार हुए 11 बच्चे - CG Sandesh

BREAKING : छात्रावास की दीवार फांदकर फरार हुए 11 बच्चे

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के एक आदिवासी बालक छात्रावास से 11 बच्चों के फरार होने का मामला सामने आया है। छात्रावास की दीवार फांदकर छात्र अपने गांव जाने पैदल ही निकल पड़े। इस दौरान अधीक्षक आश्रम में मौजूद नहीं थे। मामला जिले के आदिवासी बालक छात्रावास दामापुर का है।


दरअसल, आदिवासी बालक छात्रावास दामापुर (बाजार) में रक्षाबंधन के लिए बच्चों को छुट्टी नहीं मिली। इस वजह से ही बच्चे छात्रावास की दीवार फांदकर दामापुर से अपने गांव महली तक पैदल ही चल पड़े। इस दौरान अधीक्षक आश्रम में मौजूद नहीं थे। सूचना मिली है कि वे अक्सर ही आश्रम में नहीं रहते। इधर जब चपरासी को इसकी जानकारी मिली तो सभी बच्चों को वापस लाया गया। वहीं आश्रम के अधिकारियों से मामले को लेकर सवाल किया गया तो वे गोलमोल जवाब देने लगे।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें