महासमुंद : रीपा अंतर्गत एम.के. बाहरा में महिला समूहों ने 14 क्विंटल सेव और बूंदी बनाया
लगभग एक लाख 40 हजार रुपए का हुआ लाभ
यहां जय मॉ लक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह को बागबाहरा विकासखण्ड के 88 ग्राम पंचायतों से सेव और बूंदी बनाने का ऑर्डर मिला। जय मां लक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने इस ऑर्डर की पूर्ति की और 220 रुपए प्रति किलो सेव तथा बूंदी 200 रुपए प्रति किलो की दर से कुल 6 क्विंटल सेव तथा 8 क्विंटल बुंदी बनाया गया। इसकी विक्रय राशि लगभग 2 लाख 92 हजार रुपए हुआ। महिलाओं ने बताया कि यह एक अवसर हमें प्राप्त हुआ। जिससे हमें एक लाख 40 हजार रुपए का शुद्ध आय अर्जित किए। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यों को देखकर और भी ऑर्डर मिलने लगे हैं। इसके अलावा महिला समूहों द्वारा फ्लाई एश ब्रिक्स, एलईडी, पैकेजिंग का भी कार्य किया जा रहा है। जिससे महिला समूहों के कार्य क्षमता में विकास के साथ-साथ आर्थिक लाभ भी प्राप्त हो रहा है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें