महासमुंद : मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत नववधुओं का सम्मान कर किया गया जागरूक
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक और स्वीप कमेटी के नोडल अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एस. आलोक द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा और निर्वाचन सहभागिता कार्यक्रम अर्थात स्वीप कार्यक्रम के जरिए मतदान के प्रति जागरूकता लाने और निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित कराने के लिए जिले में गहन कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में स्वीप नोडल अधिकारी बद्रिका ध्रुव द्वारा भंवरपुर बसना में स्वीप गतिविधि के अंतर्गत नववधुओं का सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया। जिसमें नववधुओं ने हाथों में मेहंदी रचाकर स्वीप में सहभागिता निभाई और वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाकर मतदान का संकल्प लिया।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें