महासमुंद : चेकिंग के दौरान रेहटीखोल और खम्हारपाली में बेरियर... - CG Sandesh

महासमुंद : चेकिंग के दौरान रेहटीखोल और खम्हारपाली में बेरियर को तोड़ कर भागा गांजा तस्कर, सांकरा के पास पकड़ाया, 30 लाख का गांजा जब्त.

महासमुंद पुलिस ने आज सांकरा में एक  टाटा सफारी कार से 1 क्विंटल 20 किलोग्राम गाँजा के साथ अन्तर्राज्जीय तस्कर को गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने बताया कि 28 अगस्त एनएच 53 ग्राम रेहटीखोल के पास पुलिस की टीम के द्वारा संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी तभी 1 UPUPUP  पासिंग टाटा सफारी कार क्रमांक UP 67 M 6363 बरगढ, ओडिशा की तरफ से तेज रफ्तार से महासमुन्द छत्तीसगढ में प्रवेश किया. जो एनएच 53 ग्राम रेहटीखोल के पास पुलिस की टीम को चेकिंग पाईट में खड़े देख उक्त वाहन में सवार व्यक्ति बेरियर को तोड़ कर भाग गया.

जिसके बाद पुलिस की टीम के द्वारा उसका पीछा किया गया तथा खम्हारपाली आरटीओ चेक पोस्ट, छुईपाली टोल प्लाजा तथा महासमुन्द के नेशनल हाईवे से लगे सभी थाना प्रभारीयों को उक्त वाहन को रोकने हेतु सूचना दिया गया.

वाहन में सवार व्यक्ति के द्वारा सभी चेक पोस्ट के बेरियरों को तोड़ कर वहा से भी भाग निकला

अंततः एनएच 53 गुरूघासी दास चौक सांकरा के पास वाहन को खड़ा कर आरोपी खेतों की ओर भागने लगा जिसे पुलिस की टीम के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा.

पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का नाम पुनित पटेल पिता संगम लाल पटेल उम्र 38 वर्ष निवासी खसपरी थाना हरदसपुर जिला रायबरेली, उत्तर प्रदेश का बताया है, जो वाहन के पीछे सीट एवं सामने दरवाजा पीछे दरवाजा एवं सामने बोनट में खाखी रंग के टेप से छोटे-बडे पैकट 130 पैकेट में अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल 120 किलोग्राम कीमती लगभग 30,00,000 रूपये व टाटा सफारी कार कीमती लगभग 500000 रूपये, 01 नग मोबाईल, नगदी रकम 1000 रूपये कुल कीमती लगभग 35,01,000 रूपये जप्त किया.

आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर वह उड़िसा से लाना और उत्तर प्रदेश में बिक्री करने ले जाना बताया.

भारी मात्रा में गांजा परिवहन किये जाने पर आरोपी के विरूद्ध धारा 20(ख) एन0डी0पी0एस0 के तहत थाना सांकरा में कार्यवाही की जा रही है.

यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र (IPS) सिंह के मार्गदर्शन मे अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली अभिषेक केसरी के निर्देशन में थाना प्रभारी सांकरा निरीक्षक गोपाल धुर्वे, साइबर सेल प्रभारी नसीम उद्दीन खान, सउनि0 राजेन्द्र भोई आर. हेमन्त नायक, संदीप भोई, शुसांत बेहरा, मनोहर साहू, बिरेन्द्र बाघ, रोहित सिदार, जैकी प्रधान, जीवर्धन बहिरा, निलकंड नायक के द्वारा की गई.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें