BREAKING : मची अफरा-तफरी...सरगुजा में पड़े भूकंप के झटके - CG Sandesh

BREAKING : मची अफरा-तफरी...सरगुजा में पड़े भूकंप के झटके

अंबिकापुर। सरगुजा इलाके में भूकंप के झटके लगे हैं। जिस वक्त यह वाकया हुआ, लोगों के बीच हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। अंबिकापुर शहर से मिली जानकारी के मुताबिक भूकंप रात्रि लगभग 8 बजकर 4 मिनट पर आया और 10 – 12 सेकण्ड तक धरती कांपती रही। भूकंप का अहसास होते ही लोग घरों से बाहर निकल आये। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.9 आंकी गई है। सूरजपुर इलाके में भी भूकंप के झट महसूस किये गए हैं।



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें