सरायपाली (बलौदा) : सास-बहू के साथ मारपीट कर बहू के कपडे फाड़ने के आरोप में केस दर्ज
बलौदा : सास-बहू के साथ मारपीट कर बहू के कपडे फाड़ने के आरोप में बलौदा थाने में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, 22 अगस्त को दो लोगों ने मकान निमार्ण की बात को लेकर प्रार्थीया व उसकी सास को अश्लील गाली गलौज करते हुए डंडे से मारपीट किये एवं बेइज्जती करने की नियत से प्रार्थीया का हाथ बांह पकडकर ब्लाउज को फाड़ दिया.
मामले की शिकायत 28 अगस्त को थाने में दर्ज करायी गयी. शिकायत के बाद पुलिस ने कुसमीसरार निवासी आरोपी तरूणी सेन साहू व जोगेन्द्र साहू के खिलाफ भादवि की धारा 354, 294, 323, 34 के तहत अपराध कायम किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें