महासमुंद : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता हेत... - CG Sandesh

महासमुंद : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता हेतु वॉलीबॉल का आयोजन

राष्ट्रीय खेल दिवस एवं मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के अवसर पर जिला स्वीप समिति तथा खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन जिला मुख्यालय महासमुंद में किया गया।
मतदाता जागरूकता वॉलीबॉल मैच में वीर भगत सिंह की टीम ने चंद्रशेखर आजाद की टीम से मैच खेला जिसमें 2-1 से वीर भगत सिंह टीम ने मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सरदार वल्लभ भाई पटेल ने मेजर ध्यानचंद टीम के साथ मैच खेला जिसमें 2-0 से सरदार वल्लभ भाई पटेल की टीम मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। तीसरा मैच बाल गंगाधर तिलक टीम ने स्वामी विवेकानंद टीम के साथ मैच खेला जिसमें 2-0 से बाल गंगाधर तिलक टीम ने मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। चौथा मैच मिल्खा सिंह टीम ने सुभाष चन्द्र बोस की टीम से मैच खेला जिसमें सुभाष चंद्र बोस ने 2-0 से मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 

पहला सेमीफाइनल मैच वीर भगत सिंह टीम ने बाल गंगाधर तिलक टीम से मैच खेला जिसमें बाल गंगाधर तिलक टीम ने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमी फाइनल मैच सरदार वल्लभ भाई पटेल ने सुभाष चंद्र बोस टीम से खेला जिसमें सुभाष चंद्र बोस टीम ने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। दोनों टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया इस कड़े मुक़ाबले में विजेता टीम से हरवंश, प्रवीण प्रधान, हेमंत ध्रुव ने अच्छा प्रदर्शन कर फाइनल में प्रवेश करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। 

तीसरे स्थान के लिए सरदार वल्लभ भाई पटेल ने वीर भगत सिंह टीम के साथ मैच खेला जाएगा। फाइनल मैच सुभाष चंद्र बोस टीम का मुकाबला बाल गंगाधर तिलक से होगा। इस अवसर पर खिलाड़ियों के द्वारा मतदान शपथ लिया गया। आयोजन को सफल बनाने में राजस्व विभाग, शिक्षा विभाग, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग का सहयोग रहा। मैच के निर्णायक सेवन दास मानिकपुरी, तोरण यादव मंच संचालन हिरेंद्र साहू एवं लुकेश कुमार यादव ने किया। सभी का आभार जिला खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने किया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें