सरायपाली : विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी की बहनों द्वारा न... - CG Sandesh

सरायपाली : विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी की बहनों द्वारा नगर में रक्षा सूत्र बांधा गया

विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी की बहनों ने बजरंगदल के भाइयों के साथ भाजपा विधायक प्रत्याशी सरला कोसरिया,नगर पालिका सरायपाली के अध्यक्ष अमृत पटेल एवं नगर पालिका के समस्त कर्मचारी, नगर के गणमान्य नागरिक के साथ पुलिस कर्मचारियों, 100 बिस्तर सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों, ड्राइवर महासंघ, उड़ान विद्यालय (सरायपाली की एकमात्र ऐसी संस्था जहां कुछ बच्चे बोल नहीं पाते,सुन नहीं पाते,देख नहीं पाते ऐसे बच्चों के बीच रक्षाबंधन मनाने के साथ-साथ साथ फुलझर डिफेंस एकेडमी के जवानों साथ पत्रकार बंधुओं को भी रक्षा सूत्र पहनाकर रक्षाबंधन का यह पर्व बड़ी ही धूम धाम से मनाया गया,

दुर्गा वाहिनी की बहनों का कहना है, कि नगर के प्रत्येक बंधु हमारे भाई के समान है रक्षाबंधन त्योहार भाई बहनों का स्नेहा का त्यौहार है इस रक्षाबंधन के अवसर पर अपने बजरंग दल के भाइयों से यह कामना करते हैं कि हमारी सदैव सुरक्षा के साथ हमारे धर्म संस्कृति हमारी सभ्यता का भी रक्षा करें साथ ही विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के भाइयों ने प्रतिज्ञा लेकर कहा कि हम सदैव अपनी मातृ शक्ति को सशक्त बनाने के साथ-साथ कंधा से कंधा मिलाकर अपनी धर्म संस्कृति देश के प्रति समर्पित भाव से सेवा करते रहेंगे,

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड संयोजक मयंक पाणिग्रही ने कहा हम प्रत्येक धर्म का सम्मान करते हैं परंतु अपने सनातन धर्म के प्रति हम कट्टर है,हमारी दुर्गा वाहिनी की बहने अपनी सुरक्षा करने के लिए सक्षम हैं, परंतु समाज की बहने को आत्मरक्षा सीखने के लिए दुर्गा वाहिनी से जुड़ने की आवश्यकता है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें