महासमुंद : सभी भर्तियां और निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण ... - CG Sandesh

महासमुंद : सभी भर्तियां और निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक

निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा

महासमुंद : कलेक्टर प्रभात मलिक ने आज महानदी सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक, वन मंडलाधिकारी पंकज राजपूत, अपर कलेक्टर दुर्गेश वर्मा, एसडीएम सरायपाली हेमंत नंदनवार, महासमुन्द एसडीएम उमेश साहू, डिप्टी कलेक्टर मिसा कोसले सहित सभी जनपद सीईओ, सीएमओ एवं जिला अधिकारी मौजूद थे।

बैठक में कलेक्टर मलिक ने सभी समय सीमा पत्रक, जन शिकायत, मुख्यमंत्री जन चौपाल के सभी प्रकरणों को समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए तथा उसे तत्काल निराकरण करके पोर्टल में एंट्री करने कहा। मलिक ने कहा कि आगामी निर्वाचन को देखते हुए एवं अक्टूबर माह में आदर्श आचार संहिता लागू होने की संभावना को ध्यान में रखते हुए निर्माणाधीन एवं अधूरे निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें। उन्होंने लोक निर्माण, ग्रामीण यांत्रिकी, पंचायत, नगरी निकाय आदि निर्माण एजेंसी को उक्त निर्देश दिए।

कलेक्टर मलिक ने स्वामी आत्मानन्द स्कूल में सभी भर्तियां जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही हर पद के लिए वेटिंग लिस्ट तैयार करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिया। उन्होंने जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली और पंखा की स्थिति की समीक्षा की और महिला बाल विकास व विद्युत विभाग को आवश्यक निर्देश दिए। न्यायालयीन प्रकरणों में समय-सीमा के तहत अपने जवाबदावा प्रस्तुत करें। आबकारी विभाग को अवैध शराब की बिक्री पर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर ने निर्वाचन तैयारियों के संबंध में कहा कि पीपीईएस एंट्री जिन विभागों ने नहीं किए हैं वे तत्काल एंट्री कर पूर्णतः सर्टिफिकेट प्रस्तुत करें। विशेषकर बैंकर्स द्वारा एंट्री की धीमी गति पर निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि जिन अधिकारियों का स्थानांतरण और नियुक्ति हुई है उनका अद्यतन रिकॉर्ड एंट्री करे। कलेक्टर मलिक ने अधिकारियों से मतदाता सूची में नाम महासमुंद जिले में स्थानांतरण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर अधिकारी अपने सभी बूथों का भौतिक सत्यापन कर लें और चेक लिस्ट के अनुसार कमियों को पूरा करें। बीएलओ एवं अभिहित अधिकारी परिवारों के सर्वे में किसी तरह की गलती न करें। विलोपन फार्म के लिए संबंधित से आवेदन लेकर ही विलोपित किया जाए।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें