पिथौरा : शराब के नशे में थाना परिसर में आकर हो हल्ला करने वाले के खिलाफ केस दर्ज
पिथौरा थाना में शराब के नशे में आकर हो हल्ला करने वाले पर पुलिस ने कार्रवाई की है. थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, 28 अगस्त को शाम करीब 4:30 बजे उदयराम दीवान पिता अगेश्वर सिंह दीवान उम्र 42 साल निवासी वार्ड नं. 01 लहरौद शराब सेवन कर थाना परिसर में आकर पुलिस स्टाफ प्रधान आरक्षक 23, मुकेश साहू, आरक्षक क्रमांक 907 परमेश्वर प्रजापति के उपस्थिति में गाली गुप्तार कर हुज्जतबाजी कर रहा था और बहुत हो हल्ला कर रहा था.
आरोपी का सीएचसी पिथौरा से शराब सेवन करने के संबंध में मुलाहिजा कराया गया. सीएचसी पिथौरा के डॉक्टर द्वारा शराब मुलाहिजा रिपोर्ट में शराब सेवन करना लेख किये जाने पर आरोपी उदयराम दीवान को धारा 36(च) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया. आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें