महासमुंद : महर्षि विद्या मंदिर में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस
महर्षि विद्या मंदिर मचेवा महासमुंद में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ मे प्राचार्य आरके तिवारी ने विद्यार्थियों को खेलों का महत्व और उसकी उपयोगिता से बच्चों को अवगत कराया। 
इसके पश्चात क्रीडा शिक्षक की. रिंकू सिंह द्वारा विद्यार्थियों की खेल प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके पश्चात रंगोली एवं राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते अन्य शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने अपना योगदान दिया।

अन्य सम्बंधित खबरें