ROAD ACCIDENT : अनियंत्रित कार तालाब में गिरी, भाजपा नेता की... - CG Sandesh

ROAD ACCIDENT : अनियंत्रित कार तालाब में गिरी, भाजपा नेता की मौत

महासमुंद।  छत्‍तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक दर्दनाक सड़‍क हादसा हो गया। बेलपारा बावनकेरा निवासी भाजपा नेता 45 वर्षीय अजय खरे की मंगलवार देर रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस हादसे में दो अन्‍य घायल हो गए। घायलों का अस्‍पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। भाजपा नेता अजय खरे का अंतिम संस्कार बेलपारा में बुधवार को किया गया।

 


बताया गया है कि, भाजपा नेता अजय बीते कुछ समय से राजिम में किराए का मकान लेकर निवासरत थे। वहां उनकी पत्नी शासकीय सेवा में हैं। मंगलवार की रात अजय किसी स्वजन को छोड़ने बुंदेली पहुंचे थे और पिथौरा लौट रहे थे। चिखली गांव के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर तालाब में डूब गई। साथ बैठे दो व्यक्ति तैरकर बाहर निकले। बाद अजय को भी निकाला। किन्तु तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें