बलात्कार का आरोपी 4 घंटे में गिरफ्तार, बसना पुलिस की कार्यवा... - CG Sandesh

बलात्कार का आरोपी 4 घंटे में गिरफ्तार, बसना पुलिस की कार्यवाही

बसना पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को अपराध कायमी के 4 घंटे में ही गिरफ्तार कर कार्यवाही किया है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी बसना के मार्गदर्शन में 29 अगस्त को प्रार्थिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज करायी कि 27 अगस्त के रात्रि 10-45 बजे प्रार्थिया के मकान के पास बने शौचालय ग्राम बडेडाभा में उनकी नाबालिक पुत्री उम्र करीबन 17 साल 05 माह के साथ आरोपी यशवंत कोसरिया पिता परमानंद कोसरिया उम्र 19 साल निवासी बडेडाभा द्वारा जबरदस्ती बलात्कार किया है।

रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना बसना में अपराध क्रमांक 457/2023 धारा 376(2)(n) IPC एवं 6 पाक्सो एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान प्रकरण के आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीम बनाकर पतासाजी कर आरोपी यशवंत कोसरिया निवासी बडेडाभा को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर दिनांक घटना समय को अपराध घटित करना कबूल करने से आरोपी यशवंत कोसरिया पिता परमानंद कोसरिया उम्र 19 साल निवासी बडेडाभा थाना बसना जिला महासमुंद को विधिवत गिरफ्तार कर ज्यूडिसियल रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम

यशवंत कोसरिया पिता परमानंद कोसरिया उम्र 19 साल निवासी बडेडाभा थाना बसना जिला महासमुंद


अन्य सम्बंधित खबरें