खल्लारी : चाचा-भतीजे ने एक दुसरे के खिलाफ दर्ज करायी मारपीट ... - CG Sandesh

खल्लारी : चाचा-भतीजे ने एक दुसरे के खिलाफ दर्ज करायी मारपीट की शिकायत

खल्लारी थाने में चाचा-भतीजे ने एक दुसरे के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज करायी है. ग्राम बी के बाहरा निवासी कृष्णकुमार यादव ने अपनी शिकायत में बताया है की 30 अगस्त को रक्षाबंधन के पर्व पर वह अपने पुराना घर खल्लारी आया हुआ था. उसके द्वारा चाचा संतोष यादव उनके जमीन को सन् 2019 से 2 लाख रूपये में सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया महासमुंद से कर्जा लेकर 1 एकड 20 डिसमिल को बंधक रखा गया है. उक्त जमीन कृष्णकुमार के पिताजी दिनदयाल के नाम पर है. कृष्णकुमार के चाचा संतोष यादव को जमीन छुडाने के लिए कहने पर गाली गलौज करता है. 

शिकायत में आगे बताया गया है की 30 अगस्त को दोपहर करीब 3-4 बजे पुरानी रंजीश को लेकर अश्लील गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट किया एवं हाथ में रखे ईट से कृष्णकुमार के माथे में मारकर चोंट पहुचाया. बीच बचाव करने उसके पिता दिनदयाल यादव एवं कोमल आये उन्हे भी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया.

वहीँ, खल्लारी निवासी संतोष नेa अपनी शिकायत में बताया है की 30 अगस्त को करीबन दोपहर 3-4 बजे उसका भतीजा कृष्ण कुमार यादव एवं उनके भाई लोग गली में हो हल्ला कर संतोष के गेट में ईट से मारा तो संतोष बाहर आकर देखा तो वे लोग शराब पीये हुये थे. संतोष का आरोप है की उन्होंने अश्लील गाली गलौज कर पुरानी रंजीश को लेकर हाथ मुक्का से मारपीट किया और जान से मारने की धमकी भी दी.
पुलिस ने दोनों की शिकायत के बाद 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत काउंटर मामला दर्ज कर लिया गया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें