BIG BREAKING : राखी का त्यौहार मानाने गांव आये जवान की नक्सल... - CG Sandesh

BIG BREAKING : राखी का त्यौहार मानाने गांव आये जवान की नक्सलियों ने की हत्या : सर्चिंग में जुटी पुलिस

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक जवान का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी है। जवान राखी मानाने के लिए छुट्टी लेकर गांव आया हुआ था।पुलिस के मुताबिक, जवान का नाम बुधराम अवलम है, जो नक्सल प्रभावित जांगला गांव का रहने वाला था। वह जिले के तोयनार थाने में पदस्थ था। 30 अगस्त को छुट्टी लेकर राखी का त्योहार मनाने के लिए अपने गांव आया हुआ था। फिर शाम के समय अपने भतीजे को छोड़ने के लिए पास के ही गांव डुवालीकरका पहुंचा। इसकी जानकारी मिलने पर सादी वेशभूषा में गांव पहुंचे और उसका अपहरण कर लिया। बुधराम अवलम को लेकर नक्सली जंगल की ओर चले गए। कुछ घंटे उसे अपने साथ रखा और फिर धारदार हथियार से वार कर उसकी जान ले ली। हत्या के बाद आज सुबह गांव के नजदीक जवान के शव को फेंक कर नक्सली भाग निकले।


इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं इलाके में सर्चिंग की जा रही है। पुलिस अफसरों ने बताया कि बुधराम सहायक आरक्षक के पद पर पदस्थ था।



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें