पिथौरा : राखी बांधकर लौटते समय हुए सड़क हादसे के शिकार - CG Sandesh

पिथौरा : राखी बांधकर लौटते समय हुए सड़क हादसे के शिकार

पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम लहरौद के पास दो मोटरसायकल की टक्कर में बाइक सवार पति-पत्नी और बच्चे घायल हो गए. पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

ग्राम सेमेरिया (बलौदाबाजार) निवासी ज्योति चौहान 30 अगस्त को अपने पति राजेश कुमार चौहान व 3 वर्षीय बच्चे ईशांत चौहान के साथ मोटर सायकल क्रमांक CG 10 AH 5609 में बैठकर अपने मायके ग्राम छिबर्रा राखी बांधने जा रही थी. दोपहर करीब डेढ़ बजे ग्राम लहरौद टीवीएस शोरूम के पास पहुंचे थे. 

इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही मोटर सायकल क्रमांक CG 22P 3420 का चालक अपने मोटर सायकल को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर सामने से ठोकर मार दिया. घायलों को आसपास के लोगों ने एम्बुलेंस बुलाकर सीएचसी पिथौरा ईलाज हेतु लेकर गए. राजेश कुमार चौहान का आदित्य हस्पिटल महासमुंद में ईलाज चल रहा है.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी मोटर सायकल क्रमांक CG 22P 3420 के चालक के खिलाफ 279-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें