सिंघोड़ा : अवैध नशीली टेबलेट रखकर बस का इंतजार कर रहे युवक को पुलिस ने दबोचा
31 अगस्त को सिंघोड़ा पुलिस ने भारी मात्रा में नशीली दवाइयों के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति एक पीले रंग के थैला में अवैध नशीली टेबलेट रखकर बस का इंतजार कर रहा है. सूचना के बाद पुलिस एनएच 53 रोड ग्राम मुरमुरी चौक पहुंची, जहां पर मुखबीर के बताये हुलिया अनुसार एक आदमी दिखाई दिया, जिसे घेराबंदी कर पकडा गया.
पुलिस ने आरोपी अभिषेक देवता पिता अनंत देवता उम्र 24 साल निवासी मुरमुरी के हाथ मे रखे पीले रंग के थैला के संबंध मे पूछताछ किया. अभिषेक गोलमोल जबाब देने लगा तथा उसके जबाब मे भिन्नता पाये जाने से थैला मे नशीली पदार्थ रखने का संदेह होने पर तलाशी ली गई. आरोपी के कब्जे से एक पीले रंग की थैला के अंदर से तीन पैकेट नाइट्रोसन आर 10 नसीली टेबलेट प्रत्येक पैकेट मे 05-05 पत्ता एक पत्ता मे 20 नग कुल 300 नग नाइट्रोसन आर 10 नसीली टेबलेट बैच नंबर DFD2889AMFG07/2022 जप्त किया गया.
तलाशी के दौरान एक ITEl की पैड मोबाईल कीमती 500 रूपये, नगदी रकम 150 रूपये, 01 नग धारा 50 एनडीपीएस एक्ट नोटिस, 01 नग धारा 91 जा फौ नोटिस जिसे बरामद कर जप्त किया गया.
आरोपी अभिषेक देवता का कृत्य अपराध धारा 21 एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से आरोपी को धारा 52(1) एनडीपीएस एक्ट की नोटिस देकर गिरफ्तारी के कारणो से अवगत कराते हुए गिरफ्तार किया गया