सरायपाली में हुआ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का गठन, आदित्य बने नगर मंत्री, अर्पिता तथा आयुष सहमंत्री
सरायपाली में लंबे समय के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सरायपाली नगर इकाई का गठन हुआ। अ.भा.वि.प. के विभाग संयोजक अनंत सोनी एवं जिला संयोजक जीतू साहू ने सरायपाली नगर कार्यकारिणी इकाई की घोषणा की जिसमें ABVP सरायपाली के कार्यकर्ता आदित्य सतपथी को नगर मंत्री का नवीन दायित्व दिया गया इसके साथ ही आयुष पटनायक एवं अर्पिता कर को सहमंत्री का दायित्व दिया गया इसी क्रम में लोकरंजन सिंह नेताम को कार्यालय मंत्री, प्राची यादव को SFS प्रमुख, मिनकेतन विशाल SFD प्रमुख, स्वागत सिंह को RKM प्रमुख,मयंक पाणिग्राही को महाविद्यालय प्रमुख, आशीष त्रिपाठी को विद्यालय प्रमुख, करन अग्रवाल को सोशल मीडिया प्रभारी, ऋतिक भोई को क्रीड़ा प्रमुख, नमेश डडसेना को नगर NSS प्रमुख, तुषार बढ़ाई को नगर तकनीकी प्रमुख, नवीन देवता को स्टडी सर्कल प्रमुख, ऋतिक साहू को स्टुडोमेट्रिक प्रमुख का दायित्व दिया गया.
इसी क्रम में विजय बारीक, कल्याणी शर्मा, क्षीरसागर तांडी, हेमकुमारी पटेल, नंदन सिंह, अंतर्यामी बारीक, केशव बोहिदार राहुल पटेल, विवेक पटेल को नगर कार्यकारिणी सदस्य का दायित्व दिया गया। वर्तमान परिस्थिति में दिन प्रति दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सरायपाली के प्रति अंचल के विद्यार्थीयों का लगाव देखने को मिल रहा है। विद्यार्थीयों के आवागमन हेतु यातायात की निःशुल्क सुविधा हो यह अ.भा.वि.प. सरायपाली का ही मांग था जो हाल ही में पूर्ण हुई है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सरायपाली का छात्रों के हितों में मिले सफलता से पूरे छत्तीसगढ़ अंचल के विद्यार्थीयों को लाभ होने से समस्त विद्यार्थीयों में हर्ष का माहौल है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सरायपाली के नवीन दायित्ववान कार्यकर्ताओं का कहना है कि आने वाले कुछ समय में वो कई ऐसे मुद्दों पर कार्य करने वाले हैं जिससे पूरे अंचल के छात्र छात्राओं को लाभ होगा।