पंडवानी गायिका पद्मश्री उषा बारले की राजनीति में एंट्री, भाज... - CG Sandesh

पंडवानी गायिका पद्मश्री उषा बारले की राजनीति में एंट्री, भाजपा में हुईं शामिल

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में इस साल के आखिरी में विधानसभा का चुनाव होना है। इसको लेकर राज्य की सियासी पारा बढ़ा हुआ है। वहीं विधानसभा चुनाव से पहले पंडवानी गायिका और पद्मश्री से सम्मानित डॉ. उषा बारले की राजनीति में एंट्री हो गई। वे भाजपा में शामिल हो गई हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। केंद्रीय मंत्री मांडविया को उषा बारले ने पहले राखी बांधी और फिर विधिवत भाजपा का गमछा ओढ़ कर BJP में शामिल हो गईं। इस दौरान मनसुख मांडविया के साथ-साथ दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, राज्यसभा सांसद सरोज पांडे और अन्य नेता भी मौजूद थे।

बता दें कि, उषा बारले अनुसूचित जाति वर्ग से आती हैं तो वहीं दुर्ग जिले में अहिवारा विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। फिलहाल अहिवारा से उषा बारले को टिकट देने की संभावना भी बन चुकी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि उषा बारले को अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा का प्रत्याशी बनाया जाएगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें