सरायपाली : दिग्गज नेता श्याम तांडी ने थामा कांग्रेस का दामन, टिकट नहीं मिलने से नाराज...
महासमुन्द जिले के सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के जाने माने नेताओं में से एक श्याम तांडी और उनके साथ सैकड़ो हजारो की संख्या में रायपुर में कांग्रेस प्रवेश की खबर सामने आ रही है. सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं से जानकारी मिल रही है कि श्याम तांडी कांग्रेस में प्रवेश कर लिए हैं.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरायपाली विधानसभा सीट से गाडा समाज को टिकट नहीं मिलने से नाराज थे इसलिए उन्होंने कांग्रेस में प्रवेश किया.
बता दें कि कुछ दिनों पहले भाजपा 21 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी, जिसमें सरला कोसरिया को सरायपाली विधानसभा से टिकट दिया गया है। वहीं गांडा समाज को टिकट नहीं देने से नाराज होकर श्याम तांडी कुछ दिन पहले भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से अपने समर्थकों के साथ इस्तीफा दे चुके हैं। श्याम तांडी के कांग्रेस प्रवेश करने से बीजेपी की मुश्किलें बढ़ सकती है।
श्याम तांडी 2018 में सराईपाली से भाजपा के उम्मीदवार थे लेकिन उन्हें अपने निकटतम कांग्रेस उम्मीदवार किस्मत लाल नंद के हाथों करीब 52 से ज्यादा वोटो के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। आज राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस प्रमुख दीपक बैज की मौजूदगी में श्याम तांडी ने कांग्रेस प्रवेश लिया और पार्टी की रीती-नीति के अनुसार चलने की प्रतिबद्धता जाहिर की।