तुमगांव : कार की ठोकर से रोड़ किनारे पलटी दूसरी कार, एक की मौ... - CG Sandesh

तुमगांव : कार की ठोकर से रोड़ किनारे पलटी दूसरी कार, एक की मौत

तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कोडार लकडी डिपो के पास कार की ठोकर से एक कार रोड़ किनारे पलट गयी. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी.

ग्राम बया (बलौदाबाजार) निवासी षस्टम निषाद ने अपनी शिकायत में बताया है की 30 अगस्त को रात करीब 07:30 बजे वह अपने दोस्त प्रकाश दास मानिकपुरी, कृष्णा यादव के साथ कार क्रं. CG 04 LV 2909 से पिथौरा से महासमुंद आने के लिए निकले थे. ग्राम कोडार लकडी डिपो के पास NH 53 पर पहुंचे थे. इसी दौरान पिछे से एक अज्ञात कार के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर पिछे से षस्टम के कार को ठोकर मार दी, ठोकर मारने से उनकी कार रोड किनारे पलट गयी, जिससे सामने बैठे प्रकाश दास के सिर, माथा, बांए पैर में चोंट लगा था.

षस्टम के बांए हांथ मांथा बांए पैर तथा कृष्णा के दोनो पैर, बांए हांथ माथा में चोंट लगा था. एक्सीडेंट करने के बाद वाहन कार क्रं. CG 06 GT 9310 रोड किनारे खडी हो गयी थी तथा रूकने के लिए बोलने पर उक्त वाहन का चालक अपनी कार को लेकर भाग गया. डायल 112 से तुमगांव ईलाज हेतु लाया गया, जहाँ डॉक्टर ने प्रकाश दास मानिकपुरी को मृत घोषित कर दिया.

मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ 279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया है

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें