बागबाहरा : ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर सहित पैसों की चोरी,... - CG Sandesh

बागबाहरा : ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर सहित पैसों की चोरी, रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने गया था परिवार

बागबाहरा वार्ड नं 02 शांतिनगर के एक घर से सोने चांदी के जेवर तथा नगदी रकम की चोरी की खबर सामने आई है. चोर ने उस वक्त घटना को अंजाम दिया जब पूरा परिवार रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने अपने गृहग्राम गए हुए थे.

वार्ड नं 02 शांतिनगर बागबाहरा निवासी शैलेश साहू 30 अगस्त को सुबह करीब 10 बजे घर में ताला बंद कर अपने परिवार के साथ अपने गृह ग्राम सुखरीडबरी रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने गया था. अगले दिन दोपहर 12 बजे घर लौटे तो घर के दरवाजे में लगा ताला, कुण्डी, गुजर टुटा हुआ था. किसी अज्ञात चोर ने शैलेश के घर से गोदरेज में रखे 50,000 रूपये नगदी, दो नग सोने की अंगुठी करीबन 06 ग्राम कीमती 20000 रूपये, दो जोडी चांदी का बड़ा पायल कीमती करीबन 10000 रूपये, दो जोडी चांदी की छोटा पायल कीमती करीबन 5000 रूपये, चार नग सोने का फुल्ली कीमती करीबन 8000 रूपये, चार नग सोने का लॉकेट कीमती करीबन 10000 रूपये जुमला कीमती 1,03,000 रूपये को चोरी कर लिया था.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 380, 457 के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें