महासमुन्द : 1 लाख के गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार - CG Sandesh

महासमुन्द : 1 लाख के गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महासमुन्द पुलिस ने 1 लाख के गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. तस्कर बाइक में 5 किलों गांजा लेकर जा रहे थे. 1 सितम्बर को पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली की दो व्यक्ति एक काले निले रंग की हिरो स्प्लेण्डर मोसा.क्र. CG04MQ8892 में तुमगांव तरफ से घोडारी होते हुए महासमुन्द की ओर एक सफेद पीले रंग के प्लास्टिक के बोरी में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर लेकर जा रहे है.

सूचना पर कार्यवाही हेतु NH 53 रोड ग्राम बिरकोनी बरबसपुर चौक पहुंची. कुछ देर पश्चात तुमगांव की ओर से दो व्यक्ति काला नीला रंग की हिरो स्प्लेण्डर क्रमांक CG04MQ8892 में आते दिखे जिन्हे पुलिस पार्टी द्वारा घेराबंदी कर रोका गया. 

बाइक में बैशाखु यादव पिता बुधारू यादव उम्र 60 वर्ष निवासी वार्ड नं 06 नयापारा नयापारा महासमुन्द एवं गुरूचरण विश्वकर्मा पिता काशीराम विश्वकर्मा उम्र 29 वर्ष निवासी वार्ड नं 06 नयापारा महासमुन्द सवार थे. पुलिस ने उन्हें पूछताछ की तो वे गोल मोल जवाब देते हुये घबराने लगे, उन्हे कडाई से पुछताछ की गई.

आरोपियों के कब्जे से कुल मादक पदार्थ गांजा 05 किलो. 150.ग्रा. किमती 100000 रूपये एवं प्रयुक्त वाहन मो.सा क्रमांक CG 04 MQ 8892 किमती 40000 रूपये कुल जुमला किमती 140000 रूपये जप्त किया गया.

आरोपी बैशाखु यादव एवं गुरूचरण विश्वकर्मा के विरूध्द अपराध धारा 20 (ख) NDPS Act का अपराध संयुक्त् रूप से पाये जाने पर आरोपी बैशाखु यादव और गुरूचरण विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें