बसना : बंसुला में संकुल स्तरीय विदाई एवं सम्मान समारोह सम्पन... - CG Sandesh

बसना : बंसुला में संकुल स्तरीय विदाई एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

प्राथमिक शाला बंसुला के प्रधान पाठक रमेश चंद्र शर्मा सर के सेवा निवृत्त होने पर बिदाई समारोह एवम् संकुल से पदोन्नत होकर आये तथा गये प्रधान पाठको का सम्मान समारोह का आयोजन मिडिल स्कूल बंसुला में किया गया।

इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में ललित देवता बीआरसी बसना, रोहित पटेल संकुल समन्यवक, बलदेव मिश्रा संकुल प्राचार्य, एस जी पटेल प्रधान पाठक, गोवर्घन डडसेना संकुल समन्वयक, रमेश चंद्र शर्मा पूर्व प्रधान पाठक उपस्थित थे।सर्वप्रथम अतिथियों के द्धारा सरस्वती एवं भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उसके पश्चात् संतोषी साहू मैडम द्वारा सरस्वती वन्दना किया गया। सभी अतिथियों का स्वागत तिलक लगाकर एवम् पुष्पहार पहना कर किया गया। इस अवसर पर स्वागत गीत अनिता बारीक मैडम द्वारा किया गया। दिनेश डडसेना सर द्वारा अतिथियों का परिचय कराया गया।

शर्मा सर को संकुल की तरफ से साल, श्रीफल, घड़ी, छाता भेट किया गया। बंसुला संकुल से प्रमोशन में गए प्रधान पाठक प्रेमचंद्र भोई, सरविंद सिदार, विष्णु धृतलहरे, भारती ठाकुर, ऊषा ठाकुर, सुरेखा सागर एवम् प्रमोशन में आए प्रधान पाठक संतोषी साहू, अनिता बारिक सभी का स्वागत संकुल के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने स्मृति चिन्ह भेंट कर किया। 

सभी अतिथियों ने शर्मा सर जी के कार्यों का प्रशंसा करते हुए अपना उदबोधन दिया।कार्यक्रम का सफल संचालन सुशील कुमार सिंहा ने किया। आभार प्रदर्शन गोवर्घन डडसेना सर के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रवीर कुमार बेहेरा, दिनेश डडसेना, राजेश भोई, राजेश साव, सुजाता प्रधान, अनिता साहू , सीता साहू, पुष्पांजलि बगरती का विशेष योगदान रहा।इस कार्यक्रम में संकुल के कुल चालीस शिक्षक शिक्षिकाये उपस्थित थे।


अन्य सम्बंधित खबरें