CG : नाले में मिली दो लाश, बिजली तार चोरी करने के दौरान करंट... - CG Sandesh

CG : नाले में मिली दो लाश, बिजली तार चोरी करने के दौरान करंट से मौत की आशंका

जांजगीर चांपा।  छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा के खैरताल शिवरीनारायण मार्ग कटौद गांव के कोकड़ी नाला में 2 लोगों की लाश मिलने से गांव में सनसनी फ़ैल गई। मृतक की पहचान रवि केंवट उम्र 23 वर्ष और देवा यादव उम्र 22 वर्ष कटौद निवासी के रूप में हुई है।


पुलिस के अनुसार सरिया चोरी करते समय बिजली करंट की चपेट में आने से दोनों की मौत हुई है। मृतक अपने साथियों के साथ मिलकर रात में चोरी की नियत से पुलिया के पास गए थे। मृतक व्यक्तियों के साथ में अन्य लोग भी शामिल थे, जो घटना के बाद कुछ सामग्री लेकर भाग निकले। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कटर के माध्यम से काटा गया है। कटे हुए सरिया के टुकड़े शव के पास अभी भी पड़े हुए हैं। फिलहाल नवागढ़ पुलिस मौत मामले की जांच शुरु कर दी है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें