कोमाखान : ईट बनाने के पैसे की लेन-देन की बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट, काउंटर केस दर्ज
कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम
कसहीबाहरा में ईट बनाने के पैसे की लेन-देन की बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट
हुई, जिसकी शिकायत के बाद पुलिस ने काउंटर मामला दर्ज कर लिया है.
ग्राम कसहीबाहरा निवासी यात्रा निषाद ने अपनी शिकायत में बताया है की वर्ष 2019 में उसने गांव के केसरी सारथी को घर के लिये ईट बनाने के लिये एडवांस में 12,000 रूपये दिया था. केसरी द्वारा ईट नहीं बनाने पर यात्रा ने पैसे वापस मांगा तो केसरी ने 7000 रूपये दिया और बाकी 5000 रूपये को रहेगा तब दूंगा नही तो नही दूंगा बोला था.
2 सितम्बर को शाम करीबन 05 बजे केसरी सारथी की पत्नी मालती सारथी यात्रा के घर के सामने गली में आई और यात्रा की मां मानकी बाई निषाद को पैसा लेन देन के मामले में चिल्ला रही थी. विवाद बढ़ने पर मालती बाई अपने घर जाकर अपने पति केसरी सारथी, अपने बेटे संजय सारथी के साथ आये और यात्रा को गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दिए. केसरी अपने हाथ में रखे डंडे से मारपीट किया एवं संजय सारथी व मालती बाई हाथ मुक्का से मुझे मारपीट किये. यात्रा की मां मानकी बाई निषाद झगड़ा को छुड़ाने आई तो मालती बाई सारथी ने हांथ मुक्का से मारपीट की. मारपीट से माँ-बेटे घायल हो गए.
वहीँ केसरी सारथी ने अपनी शिकायत में बताया है की आज से लगभग दो साल पहले गांव के यात्रा कुमार निषाद ने केसरी को इंट बनवाने के लिये 13000 रूपये दिया था. लेकिन यात्रा कुमार निषाद ने अपने लिये इंटा नही बनवाया और 13000 रूपये को मांगने लगा तो केसरी ने इसी वर्ष 7000 रूपये को दिया और बोला कि बांकी रूपये खेती किसानी होने बाद दे दूंगा.
2 सितम्बर को केसरी की पत्नी मालती सारथी गांव में लगभग शाम को 05 बजे महिला समिति से पैसा लेने के लिये गई थी. वहां से वापस आते समय यात्रा कुमार निषाद के घर बचत रूपये को 02-04 माह में दे दूंगी बताने के लिये जा रही थी. यात्रा कुमार निषाद ने मालती को मां बहन की गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट की.
केसरी ने यात्रा से बोला कि तुम मेरी पत्नी को क्यों मारपीट किये हो तब यात्रा कुमार अपने घर से एक फावड़ा लेकर आया और गंदी-गंदी गाली गुप्तार कर आज तुझे जान से मार दूंगा कहकर सिर में फावड़ा से मार दिया, जिससे उसके सिर में चोंट आई. उसे डायल 112 वाहन में शासकीय अस्पताल बागबाहरा ले जाया गया.
पुलिस ने दोनों ही मामलो की शिकायत के बाद यात्रा निषाद के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC तथा केसरी सारथी , संजय सारथी , मालती सारथी के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.