सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी और विस्फोट करने वाले 4 माओवादी ग... - CG Sandesh

सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी और विस्फोट करने वाले 4 माओवादी गिरफ्तार

दंतेवाड़ा। राज्य पुलिस की इकाइयों-डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और बस्तर फाइटर्स के एक संयुक्त दल ने शनिवार को एक तलाशी अभियान के दौरान अरनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोंडेरस गांव के पास एक जंगल से चार नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया।


उन्होंने बताया कि नक्सलियों की मौजूदगी के बारे में मिली खुफिया सूचना के आधार पर पोटाली, काकाडी और गोंडेरास गांवों में अभियान चलाया गया था। अधिकारी ने बताया कि गश्त लगा रहे दल को देखते ही चारों नक्सलियों ने भागने की कोशिश की लेकिन पीछा कर उन्हें पकड़ लिया गया। उन्होंने कहा कि पूछताछ के दौरान, चारों ने प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) से जुड़े होने की बात ‘‘स्वीकार’’ की।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए चारों नक्सलियों के नाम रवा मुका (25), मुका कलमू (23), हिडमा रावा (32) और माडवी भीमा (30) हैं। अधिकारी ने कहा कि ये पिछले साल अरनपुर इलाके में सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने के लिए गोलीबारी करने और विस्फोट करने की घटना में शामिल थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें