महासमुंद : राजस्व एवं पुलिस प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की... - CG Sandesh

महासमुंद : राजस्व एवं पुलिस प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की गयी व्यापक कार्यवाही

37 अतिक्रमित दुकानों को हटाया गया

शहर के सुब्यवस्थित विकास हेतु ग्राम के जनप्रतिनिधियों से की गयी थी चर्चा

अधिकांश दुकानदारों ने स्वतः ही दुकान खाली किया

महासमुंद : राजस्व एवं पुलिस प्रशासन द्वारा रविवार को ग्राम खैरा तहसील महासमुंद में अतिक्रमण हटाने की व्यापक कार्यवाही की गई। महासमुंद से बागबाहरा की ओर जाने वाली NH 353 से लगी हुई बहुमूल्य शासकीय जमीन से 37 दुकानों का अतिक्रमण हटाया गया।

उक्त कार्यवाही से पूर्व कलेक्टर प्रभात मलिक ने जनप्रतिनिधियों एवं ग्राम के सरपंच नीलम कोसले एवं पूर्व सरपंच तथा आम जनता से शहर के व्यवस्थित विकास हेतु लोगों से चर्चा की गई , जिससे सहमत होते हुए अनेक अतिक्रमणकारियों ने स्वतः ही अपना दुकान खाली कर दिया था। 

कुछ अतिक्रमणकारियो के सामान्य विरोध के बाद अनुविभागीय अधिकारी राजस्व उमेश साहू द्वारा समझाइस देने पर दुकान से अपना सामान बाहर निकाल लिया। इस प्रकार सामान्य विरोध के पश्चात शांतिपूर्वक ढंग से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही आज की गई। एसडीएम उमेश कुमार साहू के नेतृत्व में राजस्व अमले तहसीलदार चंद्रशेखर मंडई, नायब तहसीलदार मोहित अमिला , टेकेंद्र नुरुटी, राजस्व निरीक्षक, हल्का पटवारी, नगर पालिका अमला, पुलिस बल के द्वारा उक्त कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया कि अधिकांश अतिक्रमणकारियों द्वारा स्वेच्छा से दुकान से अपना सामान हटाने से शांतिपूर्ण ढंग से अतिक्रमण हटाया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें