खल्लारी : जंगल में मिली थी महिला की लाश, हत्या का केस दर्ज
खल्लारी थाना क्षेत्र के धरमपुर एवं ढोंड़ के बीच जंगल में 24-25 अगस्त को एक अज्ञात महिला की लाश मिली थी. पुलिस ने मर्ग जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है.
पुलिस ने बताया की 40-45 वर्षीय एक महिला की लाश धरमपुर ढोड के मध्य फारेस्ट जंगल कक्ष क्र. 93 रोड किनारे झोपडी में मृत अवस्था मिली थी. जांच में पाया गया की महिला के नाक और आंख के बीच तथा गाल में किसी ठोस भोथरे वस्तु से चोट पहुंचाया गया है. शार्ट पीएम रिपोर्ट में महिला की मृत्यु का कारण हत्यात्मक प्रकृति का होना पाया गया.
मृतिका की पहचान उसके परिजनों द्वारा कराया गया, अज्ञात मृतिका की पहचान रूपा बाई लहरे पति डिगेश्वर लहरे उम्र 42 वर्ष निवासी गोंदवारा थाना खमतराई जिला रायपुर के रूप में हुई है.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भादवि की धारा 302 के तहत अपराध कायम किया है.