महासमुंद : रात को टहलने निकले युवक को बेल्ट और डंडे से पीटा, दो के खिलाफ केस दर्ज
महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम लाफिन खुर्द में खाना खाकर टहलने निकले युवक को दो व्यक्तियों ने हमारे घर के सामने क्यो घुम रहा है कहकर बेल्ट और डंडे से पिटाई कर दी. ग्राम लाफिन खुर्द निवासी पीड़ित युवक थानेश्वर साहू ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, थानेश्वर 2 सितम्बर को रात करीब 09:30 बजे खाना खाने के बाद टहलने के लिये निकला हुआ था. टहलते हुये रूपन निषाद के घर के पास पहुचा था उसी समय उसका लडका गजाधर निषाद और घनाराम निषाद हमारे घर के सामने क्यो घुम रहा है कहकर गाली देने लगे.
थानेश्वर ने गाली देने से मना किया तो एकाएक दोनो भाई मां बहन की गंदी-गंदी गाली गलौज करते हुये घनाराम निषाद अपने पहने हुये बेल्ट को निकाल कर मारने लगा और गजाधर निषाद अपने हाथ मे रखे डंडा से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगे.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी गजाधर निषाद व घनाराम निषाद के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.