तुमगांव : अवैध रूप से शराब पिने का साधन उपलब्ध कराते 2 गिरफ्तार
तुमगांव पुलिस ने 3 सितम्बर को ग्राम अछोली में चखना सेंटर में अवैध रूप से शराब पिलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
पहले मामले में ओमकार धीवर पिता बदुआ धीवर उम्र 45 साल निवासी वार्ड नं. 10 अछोली को पुलिस ने चखना सेंटर में अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते पकड़ा. उसके कब्जे से 90 एम.एल. देशी प्लेन शराब कीमती 40 रुपये को जप्त किया गया.
इसी तरह उत्तम धीवर पिता राधेश्याम धीवर उम्र 36 साल निवासी वार्ड नं. 08 अछोली को चखना सेंटर में अवैध रूप शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते पकड़ा गया. उसके कब्जे से 90 एम.एल. देशी प्लेन शराब कीमती 40 रुपये को जप्त किया गया.
पुलिस ने दोनों ही मामलों में आबकारी एक्ट 36 सी के तहत अपराध कायम किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें