सिंघोड़ा : कार से गांजे की तस्करी करते 2 गिरफ्तार, 20 लाख का गांजा जप्त
सिंघोड़ा पुलिस ने 20 लाख रुपये के गांजे के साथ महाराष्ट्र के 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है. 3 सितम्बर को रात करीब 09:35 बजे दो अंतर्राज्यीय तस्कर इनोवा कार में 80किलों गांजा लेकर जा रहे थे, जिसे थाना सिंघोड़ा और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने एनएच 53 रोड दिनेश ढ़ाबा के सामने ग्राम गनियारीपाली के पास पकड़ा.
आरोपियों के कब्जे से मादक पदार्थ 80 किलो ग्राम गांजा कीमती 20 लाख रू को इनोवा कार क्र. MH-31 PQ-0550 कीमती 10 लाख रू मे ब्रिकी करने वास्ते ले जाते समय पकड़ा गया जिसके कब्जे से नगदी रकम 2500 रू. एवं 02 नग मोबाईल किेमती 10000 रू. को जप्त किया गया.
आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक एक्ट 20 ख के तहत कार्रवाई की गयी है.
अन्य सम्बंधित खबरें