सरायपाली : युवा कांग्रेसी लगा रहे अमित शाह वापस जाओ के नारे,... - CG Sandesh

सरायपाली : युवा कांग्रेसी लगा रहे अमित शाह वापस जाओ के नारे, भाजपाई कर रहे वायरल.

2 सितम्बर को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का सरायपाली आगमन हुआ था, जिसके विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता काले झंडे दिखाने की तैयारी में थे. लेकिन इसके पूर्व ही उन्हें पुलिस ने हिरासत में लेकर काले झंडे दिखाने से रोक लिया और 6 घंटों के लिए अस्थायी जेल में बंद कर दिया.

इस दौरान कांग्रेसी अमित शाह के विरोध में जमकर नारे लगा रहे थे, जिसे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडीया में वायरल किया. इस वीडियों के वायरल होने के बाद कांग्रेसी के साथ-साथ भाजपाई भी इसे वायरल कर रहे हैं, जिसमे अमित शाह वापस जाओ के नारे लगाये जा रहे हैं.

भाजपाई इस वीडियो को वायरल कर बता रहे हैं कि अमित शाह के आगमन पर कांग्रेसी अमित शाह जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे, लेकिन इस मामले की सच्चाई कुछ और ही है.

जब हमने कांग्रेस कार्यकर्ता संजय चौधरी से इस संबध में पूछा तो उन्होंने बताया कि यह बहोत ही अच्छी बात है की उस वीडियो को भाजपाई शेयर कर रहे हैं जिसमे हमारे द्वारा अमित शाह वापस जाओ का नारा लगाया जा रहा था.

अमित शाह जिंदाबाद के नारे लगाने के संबंध में उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके द्वारा ऐसा कोई भी नारा नहीं लगाया गया है. आप वीडियो को गौर से देखें जिसमे मेरे साथ सभी कार्यकर्ता युवा कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाते दिखाई दे रहे हैं, जिसमे कैमरे को पकड़ा व्यक्ति अमित शाह करके कहता है इसलिए इस दौरान अमित शाह की आवाज वीडियों में अधिक सुनाई देती है. कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा अमित शाह के विरोध में नारे लगाये जा रहे थे.

गौरतलब है कई आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी स्थिति ठीक करने केन्द्रीय मंत्रियों के दौरे सरायपाली में करने पड़ रहे है, पिछली बार कांग्रेस ने यहाँ रिकॉर्ड मत कायम कर जीत हासिल की थी, श्याम तांडी के कांग्रेस में प्रवेश के कांग्रेस और भी मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें