CG JOB : इन पदों के लिए कर सकते हैं अप्लाई...नवगठित जिलों मे... - CG Sandesh

CG JOB : इन पदों के लिए कर सकते हैं अप्लाई...नवगठित जिलों में निकली बंपर भर्ती

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नवगठित पांच जिलों सक्ती, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और सारंगढ़ में पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग की ओर से प्रशासन योजना के लिए पद सृजन की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस संबंध में सोमवार को मंत्रालय महानदी भवन पंचायत एवम ग्रामीण विकास विभाग से आदेश जारी किए गए हैं।

अवर सचिव पंचायत एवम ग्रामीण विकास विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रत्येक जिले में प्रशासन योजना जिला स्तर के लिए 16 पद के मान से पद सृजन की स्वीकृति दी गई हैं। इन पदों में जिला प्रशासन योजना के अंतर्गत प्रत्येक नवगठित जिले में मुख्य कार्यपालन अधिकारी या परियोजना अधिकारी, परियोजना अधिकारी, सहायक परियोजना अधिकारी, लेखाधिकारी, लेखापाल या सहायक वर्ग 02, सहायक सांख्यिकी अधिकारी, अधीक्षक, शीघ्रलेखक, वाहन चालक और चौकीदार के लिए 1-1 पद, भृत्य के लिए 2 पद और सहायक वर्ग 3 के 4 पद शामिल हैं। इन पदों की भर्ती संविदा/प्रतिनियुक्ति पर की जा सकेगी।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें