बड़ा हादसा : टाउनशिप में भरभराकर गिरी बीएसपी की 2 पानी टंकी,... - CG Sandesh

बड़ा हादसा : टाउनशिप में भरभराकर गिरी बीएसपी की 2 पानी टंकी, वैकल्पिक व्यवस्था में जुटा प्रशासन

भिलाई। टाउनशिप में आज सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है बताया जा रहा है सेक्टर 4 की जर्जर पानी टंकी जमीदोज हो गई. तेज आवाज के साथ दो पानी टंकी एक साथ ढह गई.मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा सुबह 6 बजे हुआ। जब लोग मॉर्निंग वॉक कर रहे थे तभी उन्होंने पानी टंकी अपनी आंखों के सामने गिरते देखा। 

 

हादसे की खबर मिलते ही विधायक देवेंद्र यादव, मेयर नीरज पाल, बीएसपी के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. बीएसपी की पानी टंकी गिरने से सेक्टर 3 व सेक्टर 4 में पानी सप्लाई बाधित हो गई है। हजारों बीएसपी कर्मचारी अधिकारी और अन्य लोगों तक पानी पहुंचाना एक बड़ी समस्या खड़ी हो गई है. फिलहाल, टैंकर के जरिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है. पानी की टंकी गिरने के बाद मलबा सड़क पर आ गया है. मेंटेनेंस आफिस का एक हिस्सा भी चपेट में आ गया है गनीमत ये था कि हादसा सुबह 6 बजे हुआ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें