पिथौरा : रात में घर घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ - CG Sandesh

पिथौरा : रात में घर घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़

पिथौरा थाना क्षेत्र से एक महिला के घर घुसकर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. पीडिता ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 30 अगस्त को रात करीब 10:30 बजे आरोपी महिला के घर अंदर प्रवेश कर अश्लील गाली गलौज कर बुरी नियत से हाथ बाह पकड़कर खिच रहा था और महिला को जान से मारने की धमकी दी.

महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने पिथौरा निवासी चम्पत सिन्हा उर्फ बड़ू के खिलाफ भादवि की धारा 354, 456, 511, 506 के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें