CG : खून से लथपथ मिली बुजुर्ग महिला की लाश...पुलिस ने बेटे औ... - CG Sandesh

CG : खून से लथपथ मिली बुजुर्ग महिला की लाश...पुलिस ने बेटे और बहू को लिया हिरासत में

दुर्ग। जिले में मोहन नगर थाना अंतर्गत शक्ति नगर में 80 साल की बुजुर्ग महिला की लाश मिली है। मृतका के शरीर में चोट के निशान हैं। आशंका जताई गई है कि महिला की हत्या की गई है। पुलिस ने संदेह के आधार पर बुजुर्ग के बेटा और बहू को गिरप्तार किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 


शक्ति नगर इलाके में अंबेडकर आवास से रहने वाली 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला रूखमणी चंद्राकर की खून से लथपथ मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को जांच में पता चला कि सोमवार तड़के वारदात को अंजाम दिया गया। इससे पहले रविवार देर रात महिला का बेटे-बहू के साथ काफी झगड़ा हुआ था।

बेटा बहू की ओर से बुजुर्ग की मौत का कारण सही से नहीं बताने के चलते पुलिस ने पूछताछ के लिए उन्हें गिरफ्तार किया है। बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले को सुलझाने के लिए दुर्ग की फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। कई सैंपल कलेक्ट किए। इसके बाद शव को एंबुलेंस में पोस्टमार्टम के लिए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें