सेजेस बसना में शिक्षक दिवस मनाया गया
5 सितंबर को प्राचार्य के. के. पुरोहित के निर्देशन में हर्सोल्लास से स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बसना में शिक्षक दिवस मनाया गया. पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया था. 
सर्वप्रथम एनसीसी कैडेट द्वारा समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को ससम्मान मार्च करते हुए मंच तक लाया गया एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा मां सरस्वती एवं डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के फोटो सिंदूर, पुष्प गुच्छ एवं दीप जलाकर पूजा अर्चना किए एवं सभी बच्चे शिक्षक शिक्षिकाओं से आशीर्वचन प्राप्त किया एवं प्राचार्य के के पुरोहित उच्च प्राथमिक प्रधानपाठक एच के दास एवं प्राथमिक शाला प्रधानपाठक एच आर साव जिन्होंने अपने सुमधुर वचनों से आशीर्वचन प्रदान किए एवं संयुक्ता प्रधान व्याख्याता, हेमराज निषाद व्याख्याता, राजेश मिश्रा व्याख्याता ने बच्चों समक्ष अपने सुंदर प्रस्तुति दिए तथा प्राथमिक विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा सुंदर सांस्कृतिक प्रोग्राम प्रस्तुत किये। जो की सराहनीय थी यह जानकारी मीडिया प्रभारी योगेश कुमार बढ़ाई दी है.