महासमुंद : साक्षरता सप्ताह के अंतर्गत संगोष्ठी का आयोजन - CG Sandesh

महासमुंद : साक्षरता सप्ताह के अंतर्गत संगोष्ठी का आयोजन

साक्षरता सप्ताह के अंतर्गत जिला पंचायत महासमुंद में साक्षरता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एस आलोक महासमुंद थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि साक्षर होना एवं “शिक्षा सब के लिए“ आवश्यक  है। असाक्षरों के साथ साथ जन सामान्य पढ़े लिखे लोगों को भी अपडेट रहने के लिए पढ़ना आवश्यक है डिजिटल साक्षरता कि यदि हम बात करते हैं तो बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हें मोबाइल में विभिन्न उपयोगी एप के बारे में जानकारी नहीं होता।

हमें समय के हिसाब से अपडेट रहना होगा तभी हम पूर्ण रुप से साक्षर कहलाएंगे। वर्तमान में नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के संबंध में चर्चा देते हुए, रेखराज शर्मा ने बताया कि नवभारत साक्षरता कार्यक्रम में डिजिटल साक्षरता, बुनियादी साक्षरता, वित्तीय साक्षरता, मतदाता साक्षरता, विधिक साक्षरता जैसी जीवन उपयोगी विषयों पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप पाठ्यक्रम तैयार किया जा रहा है। जिसे संचालित करने करने हेतु वातावरण निर्माण का कार्य साक्षरता सप्ताह के अंतर्गत किया जा रहा है।

इस अवसर पर वित्त अधिकारी जिला पंचायत गजेन्द्र सिदार, होता, पंचायत विभाग अशोक चन्द्राकर, नीति आयोग  महेंद्र सिंह, एस.बी.एम तुलसी जायसवाल, सहायक संचालक कौशल विकास श्री अशोक साहू, मनोज सिन्हा त्रिवेणी रात्रे ए.पी.ओ., धनेश यादव, वेद प्रकाश साहू सहित जिला पंचायत के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें