महासमुंद : दों लोगों पर भालू ने किया हमला, एक की मौत, दूसरा ... - CG Sandesh

महासमुंद : दों लोगों पर भालू ने किया हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

महासमुंद। जिले के पिथौरा वन परिक्षेत्र ग्राम टेका से लगे पहाड़ के पास खेत जा रहे दो लोगों पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में एक की मौत हो गई है और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल का पिथौरा प्राथमिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रिफर गया किया गया है।

पिथौरा वन परिक्षेत्र के ग्राम टेका में सुबह लगभग 6 बजे ग्रामीण किसान बैसाखू बारिहा और राजकुमार भोई अपने खेत जा रहे थे। इसी दौरान अचानक भालू ने दोनों किसानों के ऊपर हमला कर दिया। भालू के हमले से बैसाखू बारिहा गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं राजकुमार भोई की भालू ने जान ले ली। वन विभाग की टीम ने घायल को 1000 और मृत व्यक्ति को 25000 की राहत राशि तत्काल जारी कर दिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें