सांकरा : हथियार लहराकर लोगों को डराने वाला गिरफ्तार
सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम लोहरीनडोंगरी में एक व्यक्ति लेकर हथियार लहरा कर लोगों को चमका धमका रहा था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया. थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 5 सितम्बर को ग्राम सुखापाली निवासी उपेन्द्र दीप पिता मदन लाल दीप उम्र 30 साल निवासी ग्राम लोहरीनडोंगरी अंजना चौहान के घर के सामने गली में चाकूनुमा हथियार अपने हाथ में लेकर लहराकर लोगों को चमका धमका रहा था. मुखबिर की सुचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया.
उसके कब्जे से एक पुरानी लोहे की चाकू जिसकी कुल लंबाई 13 इंच, फल की लंबाई 8 इंच, मूड की लंबाई 5 इंच व चौडाई 3 इंच धारदार नुकीली चाकू को जप्त किया गया.
पुलिस ने आरोपी उपेन्द्र दीप के खिलाफ अपराध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध कायम किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें