तेंदूकोना : किराना दुकान के सामने दो लोगों में हुई मारपीट - CG Sandesh

तेंदूकोना : किराना दुकान के सामने दो लोगों में हुई मारपीट

तेंदूकोना थाना क्षेत्र के ग्राम नवाडीह में त्रिभुवन किराना दुकान के सामने दो लोगों में मारपीट हुई. दोनों ने एक दुसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.

ग्राम नवाडीह निवासी करन बरिहा ने अपनी शिकायत में बताया है की 4 सितम्बर को शाम करीब 4 बजे वह झाखरपाली से फूटू बेचकर अपने घर पैदल आ रहा था. त्रिभुवन बरिहा के किराना दुकान के पास पहुंचा था तभी सामने से अचानक सराईपाली का रहने वाला चमारराय बरिहा शराब के नशे में आकर करन को धकेल दिया, जिससे करन उलटा होकर जमीन में गिर गया. उठकर क्यों ढकेला बोला तो चमार राय ने मां बहन की गाली देते हुए और 3-4 थप्पड मार दिया एवं जान से मार दूंगा कहकर धमकी दी. करन ने बताया है की पहले भी चमार राय कई बार ऐसा बरताव कर चुका है. मारपीट से चमार राय के दाहिने आंख के नीचे मस्तक एवं दोनों पैर में चोंट लगी है.

वहीं, ग्राम सराईपाली निवासी चमार राय बरिहा ने अपनी शिकायत में बताया है की 4 सितम्बर को वह अपने मोटर सायकल से भुरकोनी से अपना घर सराईपाली आ रहा था. शाम करीब 4 बजे नवाडीह त्रिभुवन बरिहा के किराना दुकान के सामने पहुंचा था. इसी दौरान अचानक नवाडीह का रहने वाला करन बरिहा पिता स्व. इंदल बरिहा चमार राय पर थूंक दिया. चमार राय बरिहा ने गाडी से उतरकर मुझपर क्यों थूंका कहा तो करन बरिहा ने मां बहन की गाली देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट की एवं गिरा दिया, जिससे चमार राय बरिहा के बांयें घुटने, बायें भुजा में चोट लगा है एवं जान सहित मारने की धमकी भी दी. पुरानी बात को लेकर अभी भी करन बरिहा दुश्मनी रखता है.

शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी करन बरिहा के खिलाफ भादवि की धारा 294,323,506 के तहत तथा चमार राय बरिहा के खिलाफ भी 294,323,506 के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें