महासमुंद : शौर्य जागरण यात्रा को सफल बनाने में जुटे नगर के य... - CG Sandesh

महासमुंद : शौर्य जागरण यात्रा को सफल बनाने में जुटे नगर के युवा

महासमुंद : अगामी 16 सितंबर को शौर्य जागरण यात्रा कार्यक्रम को लेकर गत दिवस मां गायत्री अध्यात्म केंद्र बरोड़ा चौक महासमुंद में विश्व हिंदू परिषद की बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिला मंत्री अखिलेश लुनिया ने बताया कि 09 सितम्बर से 17 सितंबर 2023 तक पूरे भारत में शौर्य जागरण यात्रा निकाली जा रही है जिसके तहत महासमुंद जिले में 16 सितंबर को शौर्य जागरण यात्रा निकाली जाएगी. इसके संबंध में आवश्यक तैयारी पूर्ण कर ली गई है. उसी बीच आज शौर्य जागरण यात्रा को लेकर आज महासमुंद के कॉलेज में विद्यार्थियों की बैठक रखी गई. बैठक में जिला विद्यार्थी प्रमुख नरेश नायक के द्वारा विद्यार्थियों से शौर्य जागरण यात्रा को सफल बनाने हेतु चर्चा की गई और अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने को कहा। उक्त कार्यक्रम में धनजय चेलक, योगेश सोनवानी, टेकेस्वर, टिशू, राहुल कामेश सहित अन्य विद्यार्थी उपस्थिति थे।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें