CG : रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख की ठगी, 1 आरोपी... - CG Sandesh

CG : रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख की ठगी, 1 आरोपी गिरफ्तार, 3 की तलाश जारी

राजनांदगांव। रेलवे में टीटीई के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। ठग गिरोह के एक आरोपी को डोंगरगढ़ पुलिस और साइबर सेल ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है. वहीं इस मामले में तीन आरोपी अब भी फरार है। पूरा मामला राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र का है।

 


आपको बात दें कि पिछले दिनों प्रार्थी योगेश हिरवानी ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि आरोपी सुनील पटेल, राजेश महिलांगे और दो अन्य व्यक्तियों के द्वारा रेलवे विभाग में टीटीई के पद पर नौकरी लगने के नाम पर उसके साथ लगभग 18 लाख 50 हजार रुपए की ठगी की गई है।

पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश में डोंगरगढ़ पुलिस और साइबर सेल ने अलग-अलग टीम बनाकर जांच शुरू कर आरोपियों की पता तलाशी में जुट गई। जिसमें पुलिस ने इस ठग गिरोह के एक आरोपी सुनील पटेल को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से पुलिस ने 14 लाख नगद सहित एक कार को जब्त किया है, वहीं पूरे मामले में अभी भी तीन आरोपी फरार बताया जा रहा हैं।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें