महर्षि विद्या मंदिर मचेवा महासमुंद में आज मनाया गया शिक्षक द... - CG Sandesh

महर्षि विद्या मंदिर मचेवा महासमुंद में आज मनाया गया शिक्षक दिवस

महर्षि विद्या मंदिर मचेवा में आज शिक्षक दिवस का आयोजन विद्यार्थियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य श्री आरके तिवारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में प्राचार्य द्वारा बच्चों को शिक्षक का महत्व और जीवन में आगे बढ़ाने के लिए मार्गदर्शित किया। इसके पश्चात अन्य सभी शिक्षकों ने बच्चों को शुभ आशीष प्रदान किया साथ ही विद्यार्थियों द्वारा नृत्य कला, बांसुरी वादन एवं तबला वादन कर कबीर के दोहे प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते अन्य विद्यार्थी गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने शिक्षकों से आशीर्वाद ग्रहण किया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें