सरायपाली : भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति के पूर्व सदस्... - CG Sandesh

सरायपाली : भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति के पूर्व सदस्य का कांग्रेस प्रवेश

चुनाव से पहले सरायपाली की राजनीति में कई फेरबदल देखने को मिल रहे हैं। सरायपाली में भाजपा को एक के बाद एक झटके मिलते जा रहे है. भाजपा के पूर्व विधायक प्रत्याशी श्याम तांडी के बाद अब भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति के पूर्व सदस्य मनीष आचार्य ने भी भाजपा के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. भाजपा से इस्तीफा देने के बाद मनीष आचार्य ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली है. बीते दिनों राजीव भवन में पीसीसी चीफ दीपक बैज के मौजूदगी में श्याम तांडी के साथ मनीष आचार्य भी कांग्रेस में शामिल हुए. सराईपाली मंडल सहित भंवरपुर, बलोदा और केदुवा मंडल में भी मनीष आचार्य की युवाओं के बीच अच्छी पकड़ है. मनीष आचार्य ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा की भूपेश सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हुआ हू. राज्य सरकार की योजनाओं से गरीब, किसान, मजदूर सभी के जीवन में हरियाली छा गयी है. निश्चित तौर पर इस बार पुन छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है. 75 से अधिक सीटे जीतकर कांग्रेस की सरकार बनाएंगे.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें