सांकरा : महिला समूह ने पकड़ी 135 लीटर शराब, आरोपी को किया पुलिस के हवाले
सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम सावित्रीपुर में महिला समूह ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया. ग्राम सावित्रीपुर की महिला समूह की अध्यक्ष ललिता ओगरे ने पुलिस को बताया की ग्राम सावित्रीपुर ननकुशिया डीपा निवासी प्रमोद रात्रे को आज से कुछ दिन पूर्व गांव में अवैध रूप से शराब रखने व बेचने के संबंध में महिला समूह के द्वारा मना कर चेताया गया था किंतु प्रमोद रात्रे 6 सितम्बर को अवैध रूप से महुआ शराब को बिक्री करने के लिए अपने घर के सामने रोड किनारे शराब रखा था, जिसे महिला समूह ने पकड़ा और इसकी सूचना थानें में दी गयी .
मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी प्रमोद रात्रे को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया. प्रमोद के कब्जे से एक नीला कलर की 50 लीटर वाली प्लास्टिक जरीकन में 50 लीटर भरी हाथ भट्टी की देशी महुआ शराब, एक नीला कलर की 50 लीटर वाली प्लास्टिक जरीकन में 50 लीटर भरी हाथ भट्टी की देशी महुआ शराब, एक सफेद कलर की 20 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में भरा महुआ शराब 20 लीटर, एक सफेद कलर की 20 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में भरा महुआ शराब 15 लीटर, कुल जुमला 135 लीटर हाथ भटठी महुआ शराब कीमती 27000 रुपये बरामद कर जप्त किया गया.
आरोपी प्रमोद रात्रे का कृत्य अपराध सदर धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से विधिवत महिला गवाहों के समक्ष गिरफ्तार किया गया. मामला अजमानतीय होने से आरोपी को भोजन कराकर सुरक्षार्थ थाना परिसर में रखा गया जिसके बाद उसे ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया.