ग्रामीणों में आक्रोश : खून से सनी सड़क...तेज रफ्तार वाहन ने ... - CG Sandesh

ग्रामीणों में आक्रोश : खून से सनी सड़क...तेज रफ्तार वाहन ने मवेशियों को रौंदा, 9 की मौत

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मवेशियों को रौंद दिया। इस घटना में करीब 9 मवेशियों की मौत हो गई है। दुर्घटना के बाद से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। हादसा बुधवार देर रात की बताई जा रही है। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।


मिली जानकारी के अनुसार, उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत कनकी तरदा मुख्य मार्ग में कल देर रात एक अज्ञात तेज रफ्तार भारी वाहन ने मवेशियों को रौंद दिया। इस हादसे में करीब 9 मवेशियों की मौत हो गई है। मवेशी मालिक और ग्रामीणों ने जब खून से सनी सड़क और मवेशियों के बिछी लाश का मंजर देखा तो वे आग बबूला हो गए। हादसे के बाद ग्रामीणों ने फौरन गांव में बैठक बुलाई। बैठक कर तेज रफ्तार भारी वाहनों पर लगाम लगाने और चक्काजाम करने का निर्णय लिया है। साथ ही मवेशियों की मौत को लेकर उरगा थाना पुलिस को ज्ञापन देंगे। घटनास्थल से मवेशियों के शवों को उठाकर ग्रामीणों ने सड़क के किनारे किया।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें